Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से एक की मौत, सामने आया घटना का डरावना VIDEO

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार शाम बादल फटने से आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना बनिहाल तहसील के बांकुट इलाके में हुई.

Photo- X/@13Bnndrf

Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार शाम बादल फटने से आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना बनिहाल तहसील के बांकुट इलाके में हुई. यहां बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें एक जेसीबी मशीन और उसका ऑपरेटर बह गए. अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल के पास बांकुट गांव के ऊपरी इलाकों में बादल फटने से गगरवाह और बांकुट नदियों में अचानक बाढ़ आ गई. बाढ़ के कारण निर्माणाधीन बांकुट-गुज्जरनार सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई. इसके अलावा एक एलएंडटी मशीन और एक जेसीबी मशीन समेत कई मशीनरी बह गईं.

इसके बाद स्थानीय टीमें और बांकुट से स्वयंसेवी टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव नाले से बरामद किया गया, जिसकी पहचान खारी तहसील के मंजूस इलाके के 28 वर्षीय मशीन हेल्पर जहीर अहमद के रूप में हुई.

ये भी पढें: Himachal Floods Update: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद बाढ़ का कहर, अब तक 32 की मौत, कई लापता

 जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से एक की मौत

सामने आया घटना का डरावना वीडियो

बता दें, इससे पहले 26 अगस्त को राजगढ़ तहसील की कुमटे, धर्मा और हल्ला पंचायतों में बादल फटा था, जिससे तंगर और दाड़ी नदियों में अचानक बाढ़ आ गई थी. अचानक आई बाढ़ में छह साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी. बाकी चार लोगों की तलाश का अभियान अभी भी जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

पटना समाचार, 12 अक्टूबर 2026: कैसा रहेगा मौसम? मेट्रो डेडलाइन, गंगा अतिक्रमण पर SC का निर्देश और दुर्गा पूजा का आगाज समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड