देश

UP Police Recruitment: 'यूपी पुलिस में 2 साल के अंदर एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती', सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों में होगी बंपर बहाली

मुख्यमंत्री ने रविवार को वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बैठक और सदस्यता कार्यशाला में अपने संबोधन में कहा कि अगले दो साल में उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती की जाएगी.

UP Police Recruitment: 'यूपी पुलिस में 2 साल के अंदर एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती', सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों में होगी बंपर बहाली
CM Yogi Adityanath | PTI

UP Police Recruitment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बैठक और सदस्यता कार्यशाला में अपने संबोधन में कहा कि अगले दो साल में उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती की जाएगी. योगी ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में दो लाख नौजवानों को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया जाएगा. उन्होंने अपनी सरकार की सराहना करते हुए कहा, “आज प्रदेश में युवाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं होता. युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी से जोड़ा जा रहा है.” योगी ने दावा किया कि विगत साढ़े सात वर्ष में उनकी सरकार ने साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है.

उन्होंने कहा, “कल (शनिवार) ही हमने प्रदेश में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न कराई, जिससे 60200 से ज्यादा युवाओं को पुलिस बल में सेवा देने का मौका मिलेगा.”

ये भा पढें: Viral Video: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देने पहुंचा ‘स्पाइडर मैन’, लोगों ने कहा, ”सिलेक्शन के बाद इससे पेट्रोलिंग कराओ…”

भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा की कार्य समिति की बैठक व सदस्यता कार्यशाला में योगी ने कहा कि राजनीति सत्ता प्राप्ति या स्वार्थ सिद्धि का जरिया नहीं है, बल्कि इसे प्रदेश हित व राष्ट्रहित के मूल्यों के संवर्धन का माध्यम बनना चाहिए. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा “ये बेहद विचित्र स्थिति है, कल तक जिन महापुरुषों के मूल्यों का उपहास उड़ाया जाता था आज वोट के लिए उनकी आरती उतारती जाती है.” उन्होंने कहा, “याद रखिएगा ये वही लोग हैं जो देश के खिलाफ जहर उगलने वाले लोगों को भी प्रश्रय देने से नहीं चूकते.”

योगी ने कहा, “समाजवादी पार्टी के चेहरों को कौन नहीं जानता। यही कांग्रेस है जिसने देश में सर्वाधिक राज किया और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की खिलाफत भी की.”

इसके पहले योगी रविवार को दोपहर में वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने काशी पहुंचते ही बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका. पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री बाबा के दरबार में पहुंचे और विधि विधान से पूजन किया. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के गर्भगृह में जाकर षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण के लिए कामना की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2024 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).