उत्तर प्रदेश के औरैया में पटाखे से भरे मकान में विस्फोट, 1 की मौत, 2 घायल
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मंगलवार को एक घर में अचानक भयंकर विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मंगलवार को एक घर में अचानक भयंकर विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया. अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के मुताबिक, "यह घटना फफूंद कस्बे के मोहल्ला मेवतीयानं की है. मुन्ना खान मंसूरी आतिशबाजी का काम करता है. उसके घर में रखे विस्फोट से पूरा मकान ध्वस्त हो गया. इस भयंकर हादसे में मुन्ना की पत्नी नाजमा बेगम के शरीर के चिथड़े उड़ गए.
वहीं, मुन्ना खान गंभीर रूप से घायल हो गया. विस्फोट में दो बकरियों की भी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि मौके पर दिवियापुर के सीओ के साथ ही भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\