हिमाचल प्रदेश: 17 दिन बाद मिला बर्फ में दबे सैनिक का शव, दो अब भी लापता
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पिछले महीने हुए हिमस्खलन के बाद से लापता सेना के एक और जवान का शव शनिवार को बरामद किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पिछले महीने हुए हिमस्खलन के बाद से लापता सेना के एक और जवान का शव शनिवार को बरामद किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
चीन-भारत सीमा के पास 20 फरवरी को शिपकी ला के पास हुए हिमस्खलन में 7 जम्मू कश्मीर राइफल्स के 27 वर्षीय नितिन राणा और पांच अन्य जवान दब गए थे.
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि राणा का शव शनिवार को बरामद किया गया जबकि उनका मोबाइल फोन कुछ दिन पहले मिला था.
उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को पूह ले जाया जाएगा जहां से उसे कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर तहसील में आने वाले रित गांव के उनके पैतृक स्थान भेजा जाएगा.
इससे पहले तीन जवानों के शव बरामद किए गए थे जबकि दो अब भी लापता हैं. खाब गांव के कई निवासी एवं करीब 400 कर्मी इन दोनों की तलाश के लिए अभियान चला रहे हैं.
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Jammu And Kashmir Wins Maiden Ranji Trophy Title: जम्मू-कश्मीर बना पहली बार चैंपियन, पारस डोगरा की कप्तानी में कर्नाटक को हराकर रचा इतिहास
\