Gonda Accident Video: यूपी के गोंडा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी वाहन नहर में गिरी; 11 की मौत, सीएम योगी ने ₹5-5 लाख मुआवजे की घोषणा की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है.
Gonda Accident Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है.
सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh Accident: रामपुर में भीषण सड़क हादसा! रोडवेज और प्राइवेट बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 49 हुए घायल-Video
गोंडा में बड़ा हादसा
#WATCH | Uttar Pradesh: 11 people died after their vehicle fell into a canal under Itia Thok Police Station limits in Gonda. The vehicle had 15 passengers onboard and they were going to Prithvinath Temple to offer prayers. CM Yogi Adityanath has announced compensation of Rs 5… pic.twitter.com/qePfWaUbK6
— ANI (@ANI) August 3, 2025
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट में कहा, "जनपद गोंडा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।"
सीएम योगी ने आगे कहा, "प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति दे।"
गोंडा के इटिया थोक थाना क्षेत्र में रविवार सुबह यह हादसा हुआ, जहां एक बोलेरो गाड़ी नहर में गिर गई। बताया जाता है कि गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे, जो पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे. इसी दौरान बेलवा रेहरा मोड के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।. अब तक 11 लोगों की मौत होने की जानकारी है, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग मोतीगंज थाना इलाके के सिहागांव के रहने वाले थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2025 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

