देश

Mother's Day: मदर्स डे पर मां को याद कर भावुक हुए आनंद महिंद्रा, 47 साल पुरानी तस्वीर के साथ बयां किया मां के प्यार का एहसास

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मां इंदिरा महिंद्रा को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Mother's Day: मदर्स डे पर मां को याद कर भावुक हुए आनंद महिंद्रा, 47 साल पुरानी तस्वीर के साथ बयां किया मां के प्यार का एहसास
(Photo : X)

भारतीय उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मां इंदिरा महिंद्रा को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. X (ट्विटर) पर शेयर की गई इस तस्वीर में आनंद महिंद्रा अपनी मां के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं.

तस्वीर शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- 1977 में ली गई यह तस्वीर... मेरे कॉलेज जाने से ठीक पहले का समय था. मेरी मां कैमरे की तरफ नहीं देख रहीं थी,  हमेशा की तरह वह दूर की ओर देख रही थीं... अपने बच्चों के भविष्य की कल्पना कर रही थीं, उम्मीद कर रही थीं कि अच्छी शिक्षा उनकी सफलता और खुशी का पासपोर्ट होगी.

हैप्पी मदर्स डे मां.

हम आपके सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे..."

आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट ने लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स उनकी मां को श्रद्धांजलि देते हुए इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं. यह पोस्ट इस बात का प्रमाण है कि आनंद महिंद्रा अपनी मां से कितना प्यार करते हैं और उनके सपनों को पूरा करने के लिए कितने समर्पित हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).