मामूली झगड़े पर सास-बहू ने केरोसिन डालकर लगाई आग, घटनास्थल पर दोनों की हुई मौत
जिले के सैनी थाना क्षेत्र में सास-बहू ने आपसी झगड़े में केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गई....
कौशांबी: जिले के सैनी थाना क्षेत्र में सास-बहू ने आपसी झगड़े में केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गई. थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने गुरुवार को बताया कि कमालपुर गांव निवासी राकेश मौर्य की मां कुंती देवी (70) और पत्नी शीला देवी (37) में बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.
झगड़े की उत्तेजना में दोनों ने अपने उपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली. सिंह के अनुसार राकेश ने पड़ोसियों की सहायता से आग बुझाई लेकिन बुरी तरह जल जाने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\