Odisha Shocker: पिता से नाराज बेटे और बहू ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, तड़पकर हुई मौत
ओडिशा के कोरापुट जिले में एक दर्दनाक वीडियो वायलर हुआ है. वायलर वीडियो जिले के आदिवासी गांव का है. जिसमें एक बुजुर्ग को बेटे और बहू बेरहमी से एक बिजली के खंभे से बांधकर पीट रहे हैं. बेरहमी से पिटाई के चलते बुजुर्ग तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया
Odisha Shocker: ओडिशा के कोरापुट जिले के आदिवासी गांव में एक बुजुर्ग के पिटाई का वीडियो वायरल है. वायरल वीडियो में बुजुर्ग को उसके बेटे और बहू बेरहमी से एक बिजली के खंभे से बांधकर पीट रहे हैं. पिटाई के चलते बुजुर्ग ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. वारदात के बाद मृतक की पहचान कुर्शा मनियाका के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक मृतक मनियाका का उसके परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद वह गुस्से में आकर उसने बेटे के घर की छत पर लगी सीमेंटेड शीट तोड़ दी दिया. इसी बात को लेकर उसका बेटा और बहू ने उसे पीट-पीटकर मार डाला
बुजुर्ग के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायलर हुआ है. वायलर वीडियो में बुजुर्ग को एक बिजली के खंभे में बांधा गया है और उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है. इस बीच बुजुर्ग नहीं पीटने को लेकर चिल्ला रहा है. लेकिन उसके बेटे और बहू ने उसे पीट ही रहे हैं. जिसके चलते बुजुर्ग की मौत हो गई. यह भी पढ़े: MP Shocker: माता-पिता के काम पर जाने के बाद 2 वर्षीय बच्चे की आया करती थी बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद- Watch Viral Video
बुजुर्ग की मौत के बाद यह बात पुलिस तक ना पहुंचे. बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से उसके शव का अंतिम संस्कार किया. वहीं गांव के अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों में एक गिरफ्तार किया है. वहीं दो आरोपी फरार है. दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

