ओडिशा में हैवानियत! 2 भाइयों ने नाबालिग से किया रेप, गर्भवती होने पर जिंदा दफनाने की कोशिश की

ओडिशा के जगतसिंहपुर में दो सगे भाइयों ने एक 15 साल की नाबालिग लड़की से कई बार गैंगरेप किया. जब पीड़िता 5 महीने की गर्भवती हो गई, तो आरोपियों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की. पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Representational Image

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ दो सगे भाइयों पर 15 साल की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का आरोप लगा है. हद तो तब हो गई जब लड़की 5 महीने की गर्भवती हो गई और आरोपियों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की.

पुलिस ने इस मामले में भाग्यधर दास और पंचानन दास नाम के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. ये पास के एक मठ में काम करते थे. बताया जा रहा है कि इन्होंने कई बार लड़की के साथ रेप किया. पुलिस के मुताबिक, एक तीसरा आरोपी, जिसका नाम टुल्लू है, अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई है. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है और जांच जारी है.

राज्य में बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं

चिंता की बात यह है कि जगतसिंहपुर में इसी हफ्ते में ऐसी यह दूसरी घटना है. मंगलवार को भी एक और नाबालिग लड़की को दो लोगों ने खेत में ले जाकर रेप किया था.

राज्य में पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में राज्य भर में रेप के कम से कम 12 मामले सामने आए हैं. ये घटनाएं दिखाती हैं कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध किस हद तक बढ़ गए हैं.

Share Now

\