देश

Odisha: प्रेमिका के घर के सामने पेड़ से लटका मिला शादीशुदा युवक का शव, पत्नी का आरोप, हत्या की गई है

ओडिशा के जिला राउरकेला के शिवाजी नगर इलाके में एक शादीशुदा युवक का शव एक पेड़ से शुक्रवार को लटका हुआ. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

Odisha: प्रेमिका के घर के सामने पेड़ से लटका मिला शादीशुदा युवक का शव, पत्नी का आरोप, हत्या की गई है
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

ओडिशा के जिला राउरकेला के शिवाजी नगर इलाके में एक शादीशुदा युवक का शव एक पेड़ से शुक्रवार को लटका हुआ. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सोनू बड़इक के रूप की गई है. जो शादीशुदा है.

राउरकेला पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक पेड़ से एक युवक का शव लटक रहा है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद करने के बाद जब मृतक के बारे में जान पहचना की तो मालूम पड़ा का मृतक युवक का नाम सोनू बड़इक है. वहीं सोनू बड़इक का शव बरामद करने बाद उसकी पत्नी का आरोप है कि उसके पति की हत्या के बाद शव को पेड़ से ख़ुदकुशी बताने के लिए लटका दिया. ताकि किसी को शव ना हो. लेकिन उसके पति की हत्या हुई है. यह भी पढ़े: Chhattisgarh: शादीशुदा महिला युवक को प्रेम जाल में फंसा कर जबरन बनाती थी संबंध, तंग आकर कर दी हत्या

सोनू बड़इक ने ख़ुदकुशी की है. या उसकी हत्या हुई है. प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि उसे मामला प्रेम प्रसंग का मालूम पड़ रहा है है. ऐसा प्रतीत होता है कि शादीशुदा सोनू ने अपनी प्रेमिका को शादी करने का प्रस्ताव दिया होगा और इनकार सुनने पर वह उसके घर के सामने लगे पेड़ से फंदा लटका कर झूल गया. जहां उसकी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).