लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, 11 अप्रैल को 91 सीटों पर डालें जाएंगे वोट

चुनाव आयोग ने सोमवार को पहले चरण में 20 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 91 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करने व मतदान की अधिसूचना जारी की

चुनाव आयोग (twitter credits: ANI)

नई दिल्ली: चुनाव आयोग (Election Commission) ने सोमवार को पहले चरण में 20 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 91 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करने व मतदान की अधिसूचना जारी की. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण में मतदान 11 अप्रैल को होगा. पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र 25 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे. नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को की जाएगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च है.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान आंध्रप्रदेश (25 सीट), तेलंगाना (17 सीट), उत्तराखंड (5 सीट), अरुणाचल प्रदेश (2 सीट), मेघालय (2 सीट), मिजोरम (1 सीट), नागालैंड (1 सीट), सिक्किम (1 सीट) और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार (1 सीट) और लक्षद्वीप (1 सीट) में होगा. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों में से आठ, पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से दो, बिहार की 40 सीटों में से चार और जम्मू-कश्मीर की छह सीटों में से दो सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा. यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग का फरमान, सबरीमाला मंदिर के नाम पर वोट नहीं मांगे जाने चाहिए

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान असम की 14 सीटों में से पांच पर, छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से एक पर, मणिपुर की दो सीटों में से एक पर, ओडिशा की 21 सीटों में से चार पर और त्रिपुरा की दो सीटों में से एक पर भी होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'