Rohit Sardana Dies: वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का हार्ट अटैक के चलते निधन, मीडिया जगत में पसरी शोक की लहर
रोहित सरदाना (Photo Credits: Twitter)

Rohit Sardana Dies: देश के वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. वें कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद आज खबर आई कि उन्होंने उस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पत्रकार सुधीर चौधरी, राजदीप सरदेसाई समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है.