देश

Noida: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, गोली लगने से एक युवक हुआ था घायल

ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के खेरली भाव में बुधवार को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली से एक युवक घायल हो गया था.

Noida: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, गोली लगने से एक युवक हुआ था घायल
GUN Credit- X

ग्रेटर नोएडा, 29 फरवरी : ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के खेरली भाव में बुधवार को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली से एक युवक घायल हो गया था. घायल जीशान को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को थाना रबूपुरा को सूचना प्राप्त हुई कि कि ग्राम खेरली भाव में बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है. यह भी पढ़ें : Jharkhand: दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त से टली शादी, बैरंग लौटी बारात

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया. थाना रबूपुरा पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से घटना के छह घंटे के अंदर ग्राम रोनिजा व खेरली भाव के बीच से आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से घटना मे इस्तेमाल तमंचा, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).