देश

Jharkhand: दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त से टली शादी, बैरंग लौटी बारात

वैवाहिक रस्म के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त की वजह से शादी टल गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा. वाकया झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र का है.

Jharkhand: दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त से टली शादी, बैरंग लौटी बारात

रांची, 29 फरवरी : वैवाहिक रस्म के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त की वजह से शादी टल गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा. वाकया झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र का है.

बुधवार को गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र निवासी अंजनी कुमार की बारात केतार प्रखंड गई थी. बारातियों के स्वागत, जयमाल और द्वारपूजा के बाद जब दुल्हन के सिंदूरदान के रस्म का वक्त आया, तो दूल्हे ने शर्त रख दी कि वह लाइट बंद कर एकांत में यह रस्म पूरी करेगा. यह भी पढ़ें : Sandeshkhali Case: TMC नेता शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत, BJP ने कहा- जेल में उसे 5 स्टार सुविधा मिलेगी- VIDEO

वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी शर्त पर अड़ा रहा. अंततः पंचायत बैठी और दोनों पक्षों की सहमति से शादी टाल दी गई. दूल्हा पक्ष को 5.13 लाख रुपए दुल्हन पक्ष को देना पड़ा. इसके बाद दूल्हा और बाराती बैरंग लौट गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).