देश

Noida: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, 1 बीटेक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है. इस घटना में मौके पर बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि 1 छात्र घायल हो गया है.

Noida: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, 1 बीटेक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

ग्रेटर नोएडा, 14 जनवरी : ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है. इस घटना में मौके पर बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि 1 छात्र घायल हो गया है. पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया है. मृतक छात्र बिहार का है रहने वाला है. उसके परिजनों को बुलाया गया है. घटना ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र की है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14.01.2023 को थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत प्रात: 2:00 बजे सूरजपुर से परी चौक की तरफ जा रहे ट्रक आईसर कैंटर नंबर के द्वारा अल्फा वन गेट नंबर 1 के सामने तुगलपुर से आकर यू-टर्न लेकर परी चौक की तरफ जाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. जिससे मौके पर विकास पुत्र नागेश्वर सिंह निवासी कुरैया जिला सारण बिहार उम्र करीब 24 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा घायल शुभम साहनी पुत्र अशोक साहनी निवासी छतरपुर दिल्ली को बेहोशी हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की बॉडी कैलाश अस्पताल में है. यह भी पढ़ें : Death Threats to Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

आरोपी ट्रक चालक हिरासत में है. घायल के परिजन मौके पर हैं. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. घायल और मृतक दोनों बीटेक थर्ड ईयर के छात्र हैं. मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).