देश

Noida Shocker: सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को दी धमकी, कहा- किसी और से शादी की तो दूल्हे को जान से मार दूंगा

यूपी के ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र से एक युवक द्वारा एक युवती को धमकी देने का मामला सामने आया है. दनकौर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती जिसकी शादी होने वाली है

Noida Shocker: सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को दी धमकी, कहा- किसी और से शादी की तो दूल्हे को जान से मार दूंगा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

Noida Shocker: यूपी के ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र से एक युवक द्वारा एक युवती को धमकी देने का मामला सामने आया है. दनकौर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती जिसकी शादी 19 मई को है. लेकिन शादी से पहले एक सिरफिरा आशिक फोन पर बार-बार युवती को धमकियां दे रहा है. उसका का कहना है कि वह उससे प्रेम करता है. यदि वह किसी से शादी करेगी तो वह दुल्हे को जान से मार देगा और बारातियों को भी नहीं छोड़ेगा. सिरफिरे आशिक के इस धमकी से युवती के घरवाले बेहद परेशान हैं.

दरअसल युवक युवती से एकतरफा प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है. लेकिन लड़की के घर वाले इसके विरोध में है. लेकिन सिरफिरा आशिक अपनी जिद पर अडा हुआ है कि वह करेगा तो इसी लड़की के साथ शादी करेगा. नहीं तो वह लड़की के होने वाले दुल्हे के साथ ही बारात लेकर आने वाले बारातियों को गोली मार देगा. 

युवक के इस धमकी के बाद लड़की के घर वाले पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाया है. युवक के इस धमकी के बाद से लड़की के घर वाले डरे हुए हैं. उनका कहना है कि पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करें. नहीं तो वह कुछ भी कर सकता है.

पीड़ित लड़की के भाई ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी युवक कुछ दिनों से बहन को फोन पर धमकी दे रहा है. रविवार सुबह भी फोन कर शादी नहीं करने की बात कही. आरोपी ने धमकी दी है कि यदि ऐसा किया तो बारात लेकर आने वाले बरातियों के साथ ही दूल्हे को मार देगा

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).