देश

उत्तर प्रदेश: बेवफाई के शक में प्रेमी ने प्रेमिका पर किया धारदार हथियार से वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ में थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक होटल में शनिवार को प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर धारदार हथियार से वार करके उसकी जान लेने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि प्रेमिका के बेवफा होने के शक में प्रेमी ने चाकू घोंप कर कथित तौर पर उसकी हत्या का प्रयास किया.

उत्तर प्रदेश: बेवफाई के शक में प्रेमी ने प्रेमिका पर किया धारदार हथियार से वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credit: फाइल फोटो)

मेरठ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meeruth) से प्यार में बेवफाई के शक में हत्या की कोशिश का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, मेरठ में थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक होटल में शनिवार को प्रेमी (Boyfriend) ने अपनी प्रेमिका (Girlfriend) पर धारदार हथियार से वार करके उसकी जान लेने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि प्रेमिका के बेवफा होने के शक में प्रेमी ने चाकू घोंप कर कथित तौर पर उसकी हत्या का प्रयास किया. हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जख्मी युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस की मानें तो आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना सदर बाजार पुलिस के अनुसार शहर के आबू लेन स्थित एक होटल में एक युवती को उसके प्रेमी ने चाकू मारकर घायल कर दिया. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में धारदार हथियार से घर के अन्दर किन्नर की हत्या, इलाके में मची सनसनी

पुलिस के मुताबिक ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का अनस नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने कहा कि युवक ने अपनी बहन का पहचान पत्र दिखाकर आज सुबह होटल में कमरा लिया था. दोपहर के समय आरोपी अनस ने युवती पर चाकू से कई वार कर डाले. वहीं होटल कर्मचारियों ने जानकारी ली तो वारदात का पता चला.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).