Ambani से भी ज्यादा अमीर हो गया Noida का ये शख्स? Kotak Bank के खाते में अचानक आए 1,13,55,00,00,00,00,00,000 रुपए, जांच में जुटा आयकर विभाग

नोएडा के 20 वर्षीय दीपक के साथ, जो अपनी दिवंगत मां के कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट का बैलेंस देखने गए थे. जब दीपक ने बैंक स्टेटमेंट देखा, तो उसमें दर्ज रकम- INR 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 थी.

Noida Man Finds INR 1.13 Lakh Crore in Mother's Kotak Mahindra Bank Account (Photo Credits: X/ @SachinGuptaUP)

Noida Shocker: सोचिए अगर एक दिन आप अपने बैंक खाते में बैलेंस चेक करें और उसमें करोड़ों-खरबों नहीं, बल्कि 37 अंकों की रकम दिखे, तो आप क्या करेंगे? ऐसा ही कुछ हुआ है नोएडा के 20 वर्षीय दीपक के साथ, जो अपनी दिवंगत मां के कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट का बैलेंस देखने गए थे. जब दीपक ने बैंक स्टेटमेंट देखा, तो उसमें दर्ज रकम 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपए थी. ये कोई सपना नहीं था, बल्कि खाते में इतना बैलेंस दिख रहा था कि गिनना भी मुश्किल हो जाए. दीपक के मुताबिक, उन्होंने पहले तो सोचा कि शायद कोई टेक्निकल गड़बड़ी है, लेकिन जब बैंक जाकर जानकारी ली, तो मामला और गंभीर निकला.

ये भी पढें: आवारा कुत्तों का आतंक, नोएडा के 34 खतरनाक इलाकों की लिस्ट जारी, 5 महीने में 69000 से ज्यादा लोग हुए शिकार

 खाते में अचानक आए 1,13,55,00,00,00,00,00,000 रुपए!

पूरे 36 डिजिट की रकम ट्रांसफर!

खाता फ्रीज कराया, आयकर विभाग को सूचना दी

दीपक ने जैसे ही बैंक को जानकारी दी, बैंक अधिकारियों ने फौरन उस अकाउंट को फ्रीज कर दिया और पूरा मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया. बैंक अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम ((INR 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299) का आना एक ‘असामान्य गतिविधि’ के दायरे में आता है, जिसे गंभीरता से जांचा जा रहा है.

इस मामले में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह किसी तकनीकी गलती का नतीजा है या किसी और तरह की धोखाधड़ी. आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है और बैंक से पूरे ट्रांजैक्शन का ब्योरा मांगा गया है.

दीपक का क्या कहना है?

दीपक का कहना है कि उनकी मां का निधन हो चुका है और वे केवल अकाउंट क्लोज करने के मकसद से बैंक गए थे. उन्हें इस बात की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी कि अकाउंट में इतनी ‘अकल्पनीय रकम’ दिखाई देगी.

यह मामला अब सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है. लोग हैरान हैं कि इतने जीरो वाली रकम आखिर आई कहां से. अब देखना होगा कि जांच में क्या निकलता है. 

Share Now

\