Noida Shocker: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुदकुशी का प्रयास किया.
नोएडा, 28 मार्च : नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर खुदकुशी का प्रयास किया. फिलहाल, आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना नोएडा सेक्टर 63 थाना इलाके की है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निशा (22) बुधवार रात को छिजारसी में रहने वाले धनंजय के कमरे पर गई थी. दोनों एक दूसरे को जानते थे. पुलिस ने बताया कि लोगों ने उसे कई बार धनंजय के कमरे में आते-जाते हुए देखा था. धनंजय पहले से शादी शुदा है और उसकी पत्नी गांव बलिया में रहती है. यह भी पढ़ें : वकीलों ने न्यायपालिका पर ‘दबाव डालने वाले लोगों’ के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखा
बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कमरे में एक युवती का शव मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर युवती का शव पड़ा देखा. शुरूआती जांच में सामने आया कि युवती के गले पर निशान है. आरोपी ने ब्लेड से युवती के गले पर वार किया था. उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले है. उससे कुछ दूरी पर धनंजय गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा मिला.
जांच में सामने आया कि उसने हत्या करने के बाद खुशकुशी का प्रयास किया था. उसने ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश की थी. खून निकलने की वजह से वह जमीन पर बेहोशी की हालत में गिर पड़ा. पुलिस ने तत्काल धनंजय को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया गया कि दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को जानते थे, दोनों एक ही गांव के रहने वाले है. इस बात से धनंजय की पत्नी अनजान थी.
दोनों के बीच क्या विवाद हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. युवती के परिजनों को जानकारी दी गई है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि निशा ने अपने घर में बताया कि वह अपनी दोस्त कशिश से मिलने जा रही है. ये बहाना बनाकर वो धनंजय के घर पहुंची. बताया गया कि निशा आरोपी को चाचा बोलती थी. पुलिस धनंजय के होश में आने का इंतजार कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

