Noida: 6 घंटे में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, ग्रेजुएशन में एडमिशन दिलाने के बहाने बुलाया था घर
युवती ने आरोप लगाया था कि मंगलवार को आरोपी ने ग्रेजुएशन में एडमिशन दिलाने के बहाने सेक्टर-12 स्थित अपने मकान पर बुलाया. यहां वह दोपहर को पहुंची. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया.
नोएडा, 11 जनवरी: नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने छह घंटे में बलात्कार के आरोपी को सेक्टर-12 के बाजार से गिरफ्तार किया है. इसका मेडिकल कराकर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. आरोपी की पहचान महेश सिंह निवासी सेक्टर-12 हुई है. आरोपी की उम्र करीब 50 साल है. Brutal Murder: अंधविश्वास में हैवानियत! धन प्राप्ति के लिए बच्चे की दी बलि, नाबालिग का काटा सिर, कई टुकड़ों में मिली लाश
दरअसल एक युवती ने आरोप लगाया था कि मंगलवार को आरोपी ने ग्रेजुएशन में एडमिशन दिलाने के बहाने सेक्टर-12 स्थित अपने मकान पर बुलाया. यहां वह दोपहर को पहुंची. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया. किसी से बताने या पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी. हालांकि पीड़िता ने इसकी जानकारी थाना सेक्टर-24 को दी.
शाम को करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिलते ही. पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. आरोपी भागने की फिराक में था. इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को रात करीब साढ़े 12 बजे सेक्टर-12 के बाजार से गिरफ्तार कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

