Madhya Pradesh: बस में कंडक्टर ने बनाया महिला को अपनी हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बस के भीतर कंडक्टर ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया. कंडक्टर ने महिला को बस के गलत दिशा में जाने की जानकारी देकर बैठाया और बस के भ्ीातर ही उसके साथ दुष्कर्म किया.
शिवपुरी, 17 नवंबर : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बस के भीतर कंडक्टर ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया. कंडक्टर ने महिला को बस के गलत दिशा में जाने की जानकारी देकर बैठाया और बस के भ्ीातर ही उसके साथ दुष्कर्म किया. मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कोतवाली पुलिस थाने में पहुंची महिला ने बताया कि वह अपनी ससुराल बड़ोनी गांव से मायके ललितपुर जाने के लिए निकली हुई थी. वह पिछोर से चंदेरी की ओर जा रही बस में सवार होकर चंदेरी पहुंची, जहां से उसे ललितपुर की ओर जाने वाली बस में बैठना था. कंडक्टर ने उसे गलत जानकारी देकर अपनी शिवपुरी की ओर जाने वाली बस में बिठा लिया . यह भी पढ़े : चेचक से सात संदिग्ध मौतें, सितंबर से अब तक मुंबई में 164 मामले सामने आए : नगर निकाय
पुलिस को महिला ने बताया कि उसने ललितपुर जाने वाली बस में बैठाने के लिए कंडक्टर को कहा, मगर वह दूसरी बस आने की बात कहकर शिवपुरी तक ले गया और वहां बताया कि ललितपुर की बस सुबह मिलेगी. उसने बस में ही रात बिता को कहा. इसके बाद कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. शिवपुरी कोतवाली टीआई अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

