Rail Ticket Concessions: सीनियर सिटीजन को फिलहाल ट्रेन टिकट में नहीं मिलेगी छूट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- 'रेलवे की हालत फिलहाल अच्छी नहीं'
Ashwini Vaishnaw

No Discount for Senior Citizens on Train Fair Tickets: कोविड महामारी के दौरान रेलवे में सफ़र के दौरन रेल मंत्रालय ने सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) को टिकट में देने वाली छूट को ख़त्म कर दिया है. लेकिन लोग आस लगाये हुए थे कि सरकार कोरोना महामारी ख़त्म होने के बाद रेल टिकट में सीनियर सिटीजन को फिर से रियाहत देगी. लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने सांसद भवन में एक सवाल के जवाब में साफ़ किया कि फिलहाल सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट में छूट नहीं मिलेगी. क्योंकि रेलवे की हालत अच्छी नहीं' है.

यह सवाल लोकसभा में महाराष्ट्र के निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने रेल मंत्री से पूछा था. सांसद नवनीत राणा ने रेल मंत्री से पूछा कि वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में मिलने वाला कन्सेशन फिर से कब बहाल किया जाएगा? बुजुर्गों को मिलने वाला यह कन्सेशन कोविड 19 महामारी के दौरान बंद किया जा चुका है. उस वक्त इसे तात्कालिक तौर पर उठाया गया कदम माना जा रहा था. जिस पर रेलवे मंत्री ने यह जवाब दिया.

ANI Tweet: