देश

नीतीश की जुबान फिसली, तेजस्वी को बताया मुख्यमंत्री, भाजपा ने कसा तंज

बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई और उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ही मुख्यमंत्री बता दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

नीतीश की जुबान फिसली, तेजस्वी को बताया मुख्यमंत्री, भाजपा ने कसा तंज
नीतीश कुमार (Photo: Credits ANI)

पटना, 28 सितंबर : बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई और उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ही मुख्यमंत्री बता दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. पटना में नव नियुक्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं मत्स्य विकास पदाधिकारियों के बीच मंगलवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. इस दौरान, जब मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन प्रारंभ किया, उसी दौरान तेजस्वी को उन्होंने बिहार का मुख्यमंत्री बता दिया. नीतीश कुमार के जुबान फिसलने के बाद वहां बैठे लोग भी हैरान रह गये. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इधर, भाजपा ने इस मामले पर अब चुटकी ली है. भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने आश्रम जाने की तैयारी कर ली है. यह भी पढ़ें : PMGKAY Scheme Update: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, गरीबों को मुफ्त अनाज देने वाली योजना का अगले 3 महीने के लिए हुआ विस्तार

आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने सार्वजनिक मंच से संबोधन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बता दिया है. उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार सिपहसलार ललन सिंह को लेकर आश्रम जायें. इसके साथ ही निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार की घिग्घी बंध गई है, जुबान लड़खड़ा रही है, इसको पॉलिटिकल एम्नेसिया या पॉलिटिकल डिमेंशिया कह सकते हैं. नीतीश का कॉन्शियस और सबकॉन्शियस माइंड तेजस्वी को ही मुख्यमंत्री मानने लगा है. उन्होंने आश्रम जाने की तैयारी कर ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2022 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).