Nitish Kumar Corona Positive: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
इससे पहले राज्य के कई राजनेता संक्रमित हो चुके हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह सहित बिहार के कई मंत्री संक्रमित हो चुके हैं. उल्लेखनीय है राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. राज्य में रविवार को 5022 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी.
पटना: बिहार (Bihar) में कोरोना (Corona) की रफ्तार अब तेज हो गई है. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा की है. बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की है. कहा गया है कि फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
कार्यालय द्वारा ट्वीट में लिखा गया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉजि़टिव पाये गए हैं. चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं. ट्वीट में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है.
इससे पहले राज्य के कई राजनेता संक्रमित हो चुके हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह सहित बिहार के कई मंत्री संक्रमित हो चुके हैं. उल्लेखनीय है राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. राज्य में रविवार को 5022 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).