देश

'Nita Mukesh Ambani Cultural Center' Inaugurated: मुंबई में शुक्रवार को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' का होगा उद्घाटन

भारत का अपनी तरह का पहला बहु-विषयक सांस्कृतिक स्थान, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर शुक्रवार को मुंबई में खुलेगा, जहां भारत और दुनिया भर के दर्शक संगीत, रंगमंच, ललित कला और शिल्प के क्षेत्र में भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देख सकेंगे.

'Nita Mukesh Ambani Cultural Center' Inaugurated: मुंबई में शुक्रवार को 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' का होगा उद्घाटन

मुंबई, 31 मार्च : भारत का अपनी तरह का पहला बहु-विषयक सांस्कृतिक स्थान, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Center) शुक्रवार को मुंबई में खुलेगा, जहां भारत और दुनिया भर के दर्शक संगीत, रंगमंच, ललित कला और शिल्प के क्षेत्र में भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देख सकेंगे. यह केंद्र भारत के सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कला के क्षेत्र में भारत और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ को लाने के लिए निश्चित कदम उठाएगा. लॉन्च कार्यक्रम में तीन शो के साथ 'स्वदेश' नामक एक विशेष रूप से क्यूरेट की गई कला और शिल्प प्रदर्शनी होगी - 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल : सिविलाइजेशन टू नेशन' नामक एक संगीत नाट्यशाला, 'इंडिया इन फैशन' नामक पोशाक कला प्रदर्शनी और एक विजुअल आर्ट शो जिसका शीर्षक 'संगम/कन्फूजन' है.

साथ ही, यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक परंपराओं की विविधता और दुनिया पर उनके प्रभाव का पता लगाएगा, जबकि सांस्कृतिक केंद्र में स्थानों की विविधता को भी प्रदर्शित करेगा. इस अवसर पर नीता अंबानी ने कहा, इस सांस्कृतिक केंद्र को जीवन में लाना एक पवित्र यात्रा रही है. हम सिनेमा और संगीत, नृत्य और नाटक, साहित्य और लोककथाओं, कला और शिल्प, विज्ञान व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और आयोजन के लिए एक जगह बनाने के इच्छुक थे. यह एक ऐसा स्थान है, जहां हम दुनिया के सामने सर्वश्रेष्ठ भारत का प्रदर्शन करेंगे और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ का भारत में स्वागत करेंगे. यह केंद्र बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों के लिए नि: शुल्क पहुंच के साथ अत्यधिक समावेशी होगा और सामुदायिक पोषण कार्यक्रमों पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित करेगा. यह भी पढ़ें : Silkworm Rearing: आमदनी बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम बन सकता है रेशम कीटपालन- CM आदित्यनाथ

लॉन्च कार्यक्रम की कल्पना भारत के विशाल सांस्कृतिक प्रभाव को उजागर करने और एक मंच प्रदान करने के लिए की गई है, जहां कलाकार दर्शकों से मिलते हैं. यह सांस्कृतिक केंद्र मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के मध्य में स्थित जियो वल्र्ड सेंटर के भीतर कला के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला, बहु-विषयक स्थान है. यह केंद्र तीन प्रदर्शन कला स्थानों का घर है : 2,000 सीटों वाला ग्रैंड थियेटर, तकनीकी रूप से उन्नत 250 सीटों वाला स्टूडियो थिएटर और गतिशील 125 सीटों वाला क्यूब. इसमें वैश्विक संग्रहालय मानकों के अनुसार निर्मित एक चार मंजिला समर्पित दृश्य कला स्थान 'आर्ट हाउस' भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).