देश

निप्पॉन ने किया रिलायंस म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण, नया नाम Nippon इंडिया म्यूचुअल फंड

जापान की निप्पॉन लाइफ ने रिलायंस कैपिटल की परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी रिलायंस म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। 6,000 करोड़ रुपये में किए गए इस अधिग्रहण के बाद नयी कंपनी का नाम निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड रखा गया है.

निप्पॉन ने किया रिलायंस म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण, नया नाम Nippon इंडिया म्यूचुअल फंड
रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट (Photo Credit- Twitter)

मुंबई. जापान की निप्पॉन लाइफ ने रिलायंस कैपिटल की परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी रिलायंस म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। 6,000 करोड़ रुपये में किए गए इस अधिग्रहण के बाद नयी कंपनी का नाम निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड रखा गया है. निप्पॉन लाइफ के मुख्य कार्यकारी संदीप सिक्का ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कंपनी का पूरा ध्यान अपनी खोयी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने पर होगा, जो उसके पास रिलायंस कैपिटल के साथ संयुक्त उपक्रम के दौरान थी.

कुछ साल पहले तक रिलायंस म्यूचुअल फंड परिसंपत्ति प्रबंधन (एएमसी) क्षेत्र की शीर्ष कंपनी होती थी। लेकिन कंपनी के संकट में घिरने के बाद संस्थागत निवेशकों ने कंपनी में से अपना धन बाहर निकालना शुरू कर दिया. यह भी पढ़े-रिलायंस कैपिटल ने निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट में हिस्सेदारी बेचने का मांगा प्रस्ताव

सिक्का ने कहा कि निप्पॉन लाइफ ने 2012 में रिलायंस एएमसी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद कर संयुक्त उपक्रम बनाया था। अब कंपनी में उसकी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके लिए कंपनी ने 6,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2019 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).