देश

नक्सलियों के टेरर फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ रांची और लातेहार में NIA की रेड

नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने रांची और लातेहार में माओवादी नक्सलियों के टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े लोगों के आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की.

नक्सलियों के टेरर फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ रांची और लातेहार में NIA की रेड

रांची, 24 जुलाई : नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने रांची और लातेहार में माओवादी नक्सलियों के टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े लोगों के आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की. रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के लपरा में जितेंद्र नाथ पांडेय और रोहित यादव के घरों पर एनआईए की टीम ने दबिश दी.

सूचना है कि यहां से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं. लातेहार के चंदवा में भी रोहित यादव के ईंट भट्ठे पर एनआईए की टीम पहुंची है. कुछ वर्ष पूर्व भी लपरा में रोहित यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी और उसे टेरर फंडिंग के मामले में जेल भेजा था. यह भी पढ़ें : BJP सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री से मुलाकात की, गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खोलने की रखी मांग

बताया जा रहा है कि ये लोग 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रवींद्र गंझू, नकुल यादव और उसके लोगों द्वारा व्यवसायियों-ठेकेदारों से वसूली जाने वाली रकम का निवेश करते हैं. जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, वहां बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती है.

टीम में महिला पुलिसकर्मी भी हैं, ताकि घरों की महिला सदस्यों की तलाशी ली जा सके. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. एनआईए ने इसके पहले टेरर फंडिंग के मामले में 19 जून को झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू के रांची और हजारीबाग जिले के तीन ठिकानों पर करीब छह घंटे तक छापेमारी की थी. इस दौरान एक एसयूवी, सीसीटीवी का डीवीआर और बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े कागजात जब्त किए गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).