Newsclick Funding Case: न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने 46 लोगों से की पूछताछ
स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें न्यूजक्लिक का कार्यालय और उससे जुड़े पत्रकार भी शामिल थे. दिल्ली पुलिस की टीम ने नई दिल्ली में न्यूजक्लिक के कार्यालय को भी सील कर दिया है.
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मंगलवार को कहा कि टीम ने न्यूजक्लिक के संस्थापक (फाउंडर) प्रबीर पुरकायस्थ और एक अन्य व्यक्ति अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है.
स्पेशल सेल में दर्ज यूएपीए मामले के संबंध में मंगलवार को हुई तलाशी, जब्ती और हिरासत के संबंध में एक बयान में दिल्ली पुलिस ने कहा, ''परिसर में कुल 37 पुरुष संदिग्धों से पूछताछ की गई है. 9 महिला संदिग्धों से उनके आवास पर पूछताछ की गई है.''
पुलिस ने कहा कि डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों आदि को जब्त कर लिया गया है. अब तक दो आरोपियों प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है.
"Regarding the search, seizure and detentions carried out today in connection with a UAPA case registered with Special Cell, so far, two accused, Prabir Purkayastha and Amit Chakravarty have been arrested.
A total of 37 male suspects have been questioned at premises, 9 female…
— ANI (@ANI) October 3, 2023
स्पेशल सेल मंगलवार सुबह हरकत में आई और दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें न्यूजक्लिक का कार्यालय और उससे जुड़े पत्रकार भी शामिल थे. दिल्ली पुलिस की टीम ने नई दिल्ली में न्यूजक्लिक के कार्यालय को भी सील कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

