देश

Andhra Shocker: सुबह हुई शादी, पहली रात हुई दुल्हे की मौत, सकते में परिवार

आंध्र प्रदेश के अन्नामाया जिले के मदनपल्ले कस्बे से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर आई है. सोमवार की रात एक नव विवाहित पुरुष अपने आवास पर फर्स्ट नाइट बेड पर मृत पाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक तुलसी प्रसाद और सिरीशा की सोमवार सुबह शादी हुई थी.

Andhra Shocker: सुबह हुई शादी, पहली रात हुई दुल्हे की मौत, सकते में परिवार
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) के अन्नामाया जिले के मदनपल्ले (Madanapalle) कस्बे से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर आई है. सोमवार की रात यहां एक नव विवाहित पुरुष फर्स्ट नाईट बेड पर मृत पाया गया. मृतक की पहचान तुलसी प्रसाद के रूप में हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तुलसी प्रसाद और सिरीशा की सोमवार सुबह शादी हुई थी. शादी के कुछ घंटे बाद ही शख्स की मौत हो गई. तुलसी प्रसाद और सिरीशा की शादी 12 सितंबर सोमवार को हुई थी. नेल्लोर में शख्स ने 14 साल की बच्ची के चेहरे पर फेंका तेजाब, फिर काटा गला- हिरासत में लिया गया आरोपी.

मंगलवार को तुलसी प्रसाद और सिरिशा की फर्स्ट नाइट थी. लेकिन इस रात ऐसा कुछ हुआ जिसने सभी को सकते में डाल दिया. शादी के 12 घंटे के भीतर दूल्हे की मौत ने जिले में सनसनी मचा दी है. मंगलवार की रात सिरिशा कमरे में पहुंची उसने तुलसी प्रसाद को जगाने की कोशिश की लेकिन वह बेहोश पड़ा रहा. तुरंत ही सिरीशा ने तुलसी प्रसाद के परिवार वालों को बुलाया. परिजन तुलसी प्रसाद को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शव को उसके पैतृक स्थान ले जाया गया. तुलसी प्रसाद की मृत्यु के बाद तुलसी और सिरीशा के परिवार के लोग गमगीन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक तुलसी कुमार बीमारी से पीड़ित था. पुलिस मामला दर्ज कर उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).