Prime Minister speaks with PM of New Zealand: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने पीएम मोदी से की बातचीत, कहा- दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं
Photo-TW/FB

Prime Minister speaks with PM of New Zealand: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज टेलीफोन कर पीएम मोदी से बातचीत की है. उन्होंने भारत में आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री मोदी को फिर से निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी. PMO की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि दोनों नेताओं ने आने वाले दिनों में द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड के रिश्ते साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित हैं. दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं. पीएम मोदी ने भी न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों के हितों की देखभाल के लिए प्रधानमंत्री लक्सन को धन्यवाद दिया.

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने पीएम मोदी से की बातचीत

पीएम मोदी ने लक्सन किया धन्यवाद