जरुरी जानकारी

BEST Bus On Coastal Road: बेस्ट की ओर से कोस्टल रोड पर एनसीपीए से भायखला स्टेशन के बीच एसी बस शुरू; देखें रूट, टिकट रेट

A78 ये एसी बस एनसीपीए (NCPA) से भायखला स्टेशन (Byculla Station) तक दौड़ेगी.

BEST Bus On Coastal Road: बेस्ट की ओर से कोस्टल रोड पर एनसीपीए से भायखला स्टेशन के बीच एसी बस शुरू; देखें रूट, टिकट रेट
(Photo Credits: Archived, edited, symbolic images)

BEST Bus On Coastal Road: हाजी अली (Haji Ali) और वर्ली (Worli) के बीच कोस्टल रोड शुरू करने के बाद अब बेस्ट बस (BEST Bus) ने इस रूट पर फेरी शुरू कर दी है. नई एसी बस से यात्री इस रूट पर सफर कर सकेंगे. एसी बस A78 NCPA और भायखला स्टेशन के बीच चलेगी. बताया गया है कि BEST द्वारा यह सेवा शुक्रवार 12 जुलाई से शुरू कर दी गई है.

बेस्ट बस कोस्टल रोड पर चलेगी

बेस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक A78 बस 12 जुलाई से शुरू हुई है. इसका न्यूनतम टिकट 6 रुपये और अधिकतम टिकट 19 रुपये है. एनसीपीए से पहली बस सुबह 8.50 बजे और आखिरी बस रात 9 बजे रवाना होगी. इसी तरह भायखला वेस्ट से पहली बस सुबह 8 बजे और आखिरी बस 8.50 बजे होगी. ये भी पढ़े :मुंबई की जीएमएलआर सुरंग पर आज से काम शुरू, पीएम मोदी करेंगे भूमि पूजन

यह सेवा पूरे सप्ताह जारी रहेगी. यह बस एनसीपीए-होटल ट्राइडेंट-नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग-मैरिन ड्राइव-कोस्टल रोड-ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल-हाजी अली-महालक्ष्मी रेस कोर्स-महालक्ष्मी स्टेशन-सत रास्ता-भायखला स्टेशन रूट पर चलेगी.

मुंबई में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बनाई गई इस कोस्टल सड़क को पहली बार वर्ली से मरीन ड्राइव तक के रास्ते के लिए 11 मार्च को खोला गया था. फिर 10 जून को मरीन ड्राइव से वर्ली मार्ग खोला गया. अब 11 जुलाई से हाजी अली से खान अब्दुल गफ्फार खान रोड शुरू कर दिया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).