नेताजी की भतीजी चित्रा घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और जानी मानी शिक्षाविद चित्रा घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं. घोष के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी.
कोलकाता, 8 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की भतीजी और जानी मानी शिक्षाविद चित्रा घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं. घोष के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी. घोष के भतीजे और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने कहा कि नेताजी के भाई शरत चंद्र बोस की छोटी बेटी का बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
बोस ने ट्विटर (Twitter) पर लिखा, ‘‘घोष ने अपना जीवन लोगों को पढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने में समर्पित कर दिया.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर घोष के निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘प्रोफेसर चित्रा घोष ने शैक्षणिक और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह भी पढ़ें : Kolkata: कोलकाता में 22 बम जब्त किये गये, पुलिस जांच में जुटी
उनसे मुलाकात के वो क्षण याद आ गए जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों और अन्य कई मुद्दों पर हमने चर्चा की थी. उनके निधन से दुखी हूं. परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.’’ वह कोलकाता में लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व प्रमुख रह चुकी थीं. घोष का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार दोपहर को किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

