Nepal Road Accident: नेपाल में सड़क दुर्घटना में सात की मौत
नेपाल के उदयपुर जिले में गुरुवार सुबह एक जीप के हाईवे से फिसल जाने से एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई.
काठमांडू, 14 मार्च : नेपाल के उदयपुर जिले में गुरुवार सुबह एक जीप के हाईवे से फिसल जाने से एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई. जिले के पुलिस प्रवक्ता रोशन थापा ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया, "हमने नौ लोगों को जीवित बचाया, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है."
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि ओवरलोडिंग और ढलानदार सड़क के कारण यह दुर्घटना हुई. यह भी पढ़ें : यह एक मिथक है कि नर जानवर आमतौर पर मादाओं की तुलना में बड़े होते हैं – नया अध्ययन
जीप में 16 लोग सवार थे और दुर्घटना जिस जगह हुई, वो हिस्सा काफी संकरा था. नेपाल में यातायात दुर्घटनाओं में आम तौर पर हर साल सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है.
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
\