News

Tikamgarh Hospital Video: पिता को चढ़ाई जा रही थी सलाइन, स्टैंड नहीं होने से मासूम के हाथों में थमा दी बोतल, टीकमगढ़ के जिला हॉस्पिटल का वीडियो आया सामने

सरकारी हॉस्पिटलों की स्वास्थ सुविधाओं पर लगातार सवाल उठ रहे है. कई शहरों के सरकारी हॉस्पिटलों में मरीजों को अच्छी स्वास्थ सुविधाएं नहीं मिल पाती है तो वही कई हॉस्पिटलों में जरुरी उपकरण और सामान भी नहीं होते है.

Tikamgarh Hospital Video: पिता को चढ़ाई जा रही थी सलाइन, स्टैंड नहीं होने से मासूम के हाथों में थमा दी बोतल, टीकमगढ़ के जिला हॉस्पिटल का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@DainikSwadesh)

टीकमगढ़, मध्य प्रदेश: सरकारी हॉस्पिटलों की स्वास्थ सेवाओं पर लगातार सवाल उठ रहे है. कई शहरों के सरकारी हॉस्पिटलों में मरीजों को अच्छी स्वास्थ सुविधाएं नहीं मिल पाती है तो वही कई हॉस्पिटलों में जरुरी उपकरण और सामान भी नहीं होते है. ऐसे ही एक हॉस्पिटल का वीडियो सामने आया है. जहांपर एक बच्चे के पिता को सलाइन चढ़ाई गई थी. लेकिन उसको लटकाने के लिए स्टैंड नहीं था. जिसके कारण पिता बेड पर आराम कर रहे थे और छोटा सा बच्चा हाथ में बोतल लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग और राज्य सरकार की लापरवाही सामने आई है. बताया जा रहा है की ये मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का जिला हॉस्पिटल है. इसका वीडियो सोशल मीडिया X पर @DainikSwadesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: उत्तर प्रदेश की लचर स्वास्थ सुविधा! नहीं मिली एम्बुलेंस तो बहन के शव को भाई और पिता बाइक पर ले जाते दिखे, औरैया का वीडियो देखकर लोगों का पसीजा दिल

टीकमगढ़ के हॉस्पिटल का वायरल वीडियो

हॉस्पिटल की लापरवाही आई सामने

इस वीडियो में देख सकते है कि किस तरह से हॉस्पिटल प्रशासन एक स्टैंड उपलब्ध नहीं करवा पाया और एक बच्चे को उसके पिता के इलाज के लिए खड़ा रखा गया. इस घटना में हॉस्पिटल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है.

रोजाना हॉस्पिटल की अव्यवस्था के वीडियो आते है सामने

कई शहरों से रोजाना सरकारी हॉस्पिटलों के वीडियो सामने आते है. कभी एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण लोगों की मौत हो जाती है तो कभी शवों को लेकर जाने के लिए भी एम्बुलेंस नहीं मिल पाती है. छोटे शहरों के हाल इसी प्रकार है. जहांपर सरकारी हॉस्पिटलों में आएं दिन नागरिकों को और मरीजों को अपने इलाज के लिए भी परेशान होना पड़ता है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).