NEET UG Counselling 2026: 4 अगस्त से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया, 8 सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र; NTA ने जारी किया पूरा शेड्यूल
गौरतलब है कि NTA ने 16 जुलाई को NEET UG 2026 री-टेस्ट का परिणाम जारी किया था. वहीं, 3 मई को आयोजित और बाद में रद्द की गई NEET UG 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने NTA के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है.
NEET UG 2026 Counselling Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी, जबकि नया शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा. मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर पूरी कराने के लिए NTA ने सभी संस्थानों को छुट्टियों के दिन भी काम जारी रखने के निर्देश दिए हैं. यह भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam Result 2026: 20 जुलाई तक जारी होंगे नीट यूजी री-एग्जाम के नतीजे, NTA ने की पुष्टि
NEET UG 2026 के तहत पहले चरण की AIQ काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होगी. इस राउंड में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 22 अगस्त तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा, जबकि 23 अगस्त को दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा.
NEET UG 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल (NEET UG 2026 Counselling Schedule)
ऑल इंडिया कोटा (AIQ) प्रथम चरण
काउंसलिंग: 4 अगस्त – 17 अगस्त
जॉइनिंग की अंतिम तिथि: 22 अगस्त
सत्यापन: 23 अगस्त
स्टेट कोटा प्रथम चरण
काउंसलिंग: 13 अगस्त – 22 अगस्त
जॉइनिंग की अंतिम तिथि: 28 अगस्त
सत्यापन: 29 अगस्त
ऑल इंडिया कोटा द्वितीय चरण
काउंसलिंग: 24 अगस्त – 2 सितंबर
स्टेट कोटा द्वितीय चरण
काउंसलिंग: 31 अगस्त – 8 सितंबर
तीसरे राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा दोनों के लिए अंतिम जॉइनिंग की तारीख 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.
8 सितंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
NTA के अनुसार स्नातक (UG) मेडिकल पाठ्यक्रमों का नया शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा. सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.
छुट्टियों में भी जारी रहेगी प्रवेश प्रक्रिया
NTA ने मेडिकल कॉलेजों को जारी सर्कुलर में कहा है कि सीमित समय को देखते हुए शनिवार, रविवार और सभी राजपत्रित अवकाशों को भी कार्य दिवस माना जाए, ताकि काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी की जा सके.
इसके अलावा राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों (DMEs/State Counselling Authorities) को निर्देश दिया गया है कि वे तीसरे राउंड की सीट प्रोसेसिंग से पहले जॉइन कर चुके उम्मीदवारों का डेटा मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के साथ साझा करें.
गौरतलब है कि NTA ने 16 जुलाई को NEET UG 2026 री-टेस्ट का परिणाम जारी किया था. वहीं, 3 मई को आयोजित और बाद में रद्द की गई NEET UG 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने NTA के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2026 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

