झारखंड में इनामी नक्सली को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया
झारखंड के गुमला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया. उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था.
रांची: झारखंड के गुमला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया. उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था. पुलिस के बयान के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इलाके के कमांडर नक्सली कृष्णा गोप के अन्य नक्सलियों के साथ मिलने की खबर के बाद बोडकेरा गांव में छापा मारा.
बयान में कहा गया, जहां एक ओर अन्य नक्सली भागने में कामयाब रहे, वहीं गोप को सुरक्षाबलों ने घेर लिया. वह फायरिंग करने लगा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
Punjab State Dear Holi Bumper 2026 Lottery Result Today: आज शाम 6 बजे घोषित होंगे डियर होली बंपर लॉटरी के नतीजे, जानें लाइव स्ट्रीमिंग और प्राइज डिटेल्स
\