Navi Mumbai Shocker: पत्नी से लड़ाई के बाद पति ने सानपाड़ा रेलवे स्टेशन पर 4 साल के बेटे को फर्श पर पटक कर मार डाला
नवी मुंबई इलाके से हत्या की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपने चार साल के बेटे को फर्श पर पटक कर कथित तौर पर मार डाला. रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना हार्बर लाइन पर सानपाड़ा रेलवे स्टेशन पर हुई. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सानपाड़ा फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर अपने बेटे को सानपाड़ा रेलवे स्टेशन के फर्श पर पटकर मार डाला...
मुंबई, 21 सितंबर: नवी मुंबई (Navi Mumbai) इलाके से हत्या की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपने चार साल के बेटे को फर्श पर पटक कर कथित तौर पर मार डाला. रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना हार्बर लाइन (Harbor line) पर सानपाड़ा (Sanpada) रेलवे स्टेशन पर हुई. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सानपाड़ा फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर अपने बेटे को सानपाड़ा रेलवे स्टेशन के फर्श पर पटकर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने 23 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. टीओआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को अपनी दूसरी पत्नी के साथ घरेलू झगड़े के बाद व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या कर दी. यह भी पढ़ें: Rajasthan: शराबी ने नशे में पत्नी और 4 बच्चों को मौत के घाट उतारा, उसके बाद जो हुआ...
पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी की पहचान सकलसिंह पवार के रूप में हुई है जो यवतमाल का रहने वाला है. पुलिस ने उस पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने खुलासा किया कि उस व्यक्ति ने पहले सानपाड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से झूठ बोला था.
उसने यह कहते हुए पुलिस को बेवकूफ बनाने की कोशिश की कि उसकी दूसरी पत्नी ने लड़के के साथ मारपीट की थी क्योंकि वह दोनों के बीच झगड़े के बाद गुस्से में थी। हालांकि, वरिष्ठ रेलवे पुलिस निरीक्षक विष्णु केसरकर ने कहा कि घटना के सीसीटीवी फुटेज से इस बात का पता चला है कि उस व्यक्ति ने बच्चे को रेलवे स्टेशन के फर्श पर पटक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

