Nashik School Bus News: नासिक में बड़ा हादसा टला, भारी बारिश के बीच गड्ढे में फंसी 35-40 बच्चों से भरी स्कूल बस; स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाला गया; VIDEOS
नासिक के धात्रक फाटा इलाके में लगातार बारिश के कारण सड़क धंसने से 35-40 बच्चों से भरी एक स्कूल बस गहरे खड्डे में फंस गई. स्थानीय निवासियों और नगर सेविका ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला.
Nashik School Bus News: महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. धात्रक फाटा इलाके में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क धंस गई, जिसमें 35 से 40 विद्यार्थियों को ले जा रही एक स्कूल बस का पहिया गहरे खड्डे और कीचड़ में फंस गया. घटना के समय बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. यह भी पढ़े: Samruddhi Expressway Accident: महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, वर्धा के पास कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत; VIDEO
बारिश के कारण धंसी सड़क, बच्चों में फैला खौफ
नासिक में पिछले 24 घंटों से जारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया था, जो पानी भरा होने की वजह से ड्राइवर को दिखाई नहीं दिया. बस का पिछला टायर चिखल भरे खड्डे में फंसते ही वाहन एक तरफ झुक गया. घटना के दौरान बस में सवार छोटे बच्चे घबरा गए और चीख-पुकार मच गई.
नासिक में बड़ा हादसा टला
Nashik - A school bus carrying around 35 to 40 students got stuck in a deep pothole in the Dhatrak Phata area of Nashik.The incident occurred as the students were on their way to school. Continuous heavy rainfall in Nashik since yesterday is believed to have caused the road to… pic.twitter.com/iRu378Yzc7
— NextMinute News (@nextminutenews7) July 22, 2026
स्थानीय निवासियों और नगर सेविका ने संभाला मोर्चा
हादसे को देखते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. स्थानीय नागरिकों ने पूर्व नगर सेविका प्रियंका माने के सहयोग से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद बस को खड्डे से सुरक्षित बाहर निकाला गया और सभी बच्चों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया. इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है.
अहिल्यानगर में हाल ही में हुआ था बड़ा हादसा
महाराष्ट्र में शालेय बसों से जुड़ी यह पहली घटना नहीं है. कुछ हफ्ते पहले अहिल्यानगर जिले में भी 50 विद्यार्थियों को ले जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी. उस दुर्घटना में लगभग 15 बच्चे घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.
सड़कों की बदहाली पर उठे सवाल
मानसून की शुरुआत के साथ ही राज्य में सड़कों की जर्जर हालत और खड्डों ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम और नागरिक प्रशासन की अनदेखी के कारण बारिश के दिनों में यह सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं. पुलिस और प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर संबंधित क्षेत्र में मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2026 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

