एजेंसी न्यूज

Nanded Gurdwara Violence: पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 14 गिरफ्तार

कोविड-19 महामारी के कारण जुलूस निकालने की अनुमति न मिलने पर तलवार लिए सिखों की एक भीड़ द्वारा नांदेड़ में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले के संबंध में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Nanded Gurdwara Violence: पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 14 गिरफ्तार
सिख/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 30 मार्च : कोविड-19 महामारी (Covid-19 Epidemic) के कारण जुलूस निकालने की अनुमति न मिलने पर तलवार लिए सिखों की एक भीड़ द्वारा नांदेड़ (Nanded) में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले के संबंध में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार को श्री हुजूर साहेब गुरुद्वारे में हुई घटना के संबंध में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में वजीराबाद पुलिस ने 64 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गुरुद्वारे से निकलती सिखों की भीड़ देखी जा सकती है जिनके हाथ में तलवारें हैं. सिख पुलिस के अवरोधकों को तोड़ कर पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि हिंसा की घटना में चार कांस्टेबल घायल हो गए और छह वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. उन्होंने कहा कि एक घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है. यह भी पढ़ें : Bihar: भूमि विवाद में गोलीबारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या

अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में कहीं गुरुद्वारा समिति के किसी सदस्य की भूमिका तो नहीं है. नांदेड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक निसार तम्बोली ने पीटीआई- से कहा, “हमने हत्या, दंगा और हथियार अधिनियम तथा अन्य धाराओं में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. लगभग 64 लोगों के नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं और अन्य की तलाश की जा रही है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2021 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).