Nalasopara Shocker: मुंबई से सटे नालासोपारा में 22 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का आरोप, 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में 22 वर्षीय लड़की से रेप का मामला सामने आया है. नालासोपारा की अचोले पुलिस के अनुसार लड़की के बयान के आधार पर संजू श्रीवास्तव, नवीन सिंह और हेमा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
Nalasopara Shocker: मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में 22 वर्षीय लड़की से रेप का मामला सामने आया है. नालासोपारा की अचोले पुलिस के अनुसार लड़की के बयान के आधार पर संजू श्रीवास्तव, नवीन सिंह और हेमा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल तीनो आरोपी फरार चल रहे हैं.
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पैसे देने के बहाने उसे संजू श्रीवास्तव, नवीन सिंह ने अपने पास बुलाया. जिसके बाद उसके पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता का आरोप हैं इन लोगों ने उसे ब्लैक मेल करने के लिए उसका वीडियो भी बना लिया गया. यह भी पढ़े: Nalasopara Gangrape Case: मुंबई से सटे नालासोपारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
नालासोपारा में 22 वर्षीय लड़की से रेप!
Maharashtra | Case registered against 3 people - Sanju Srivastava, Naveen Singh and Hema Singh for allegedly raping a 22-year-old girl in Nalasopara area. The case has been registered on the basis of her statement. The woman alleged that they spiked her drinks after calling her…
— ANI (@ANI) September 25, 2024
वहीं इससे पहले मुंबई से सटे नालासोपारा में ही एक 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अनीस शेख नाम के आरोपी गिरफ्तार किया. वहीं दूसरा आरोपी फरार चल रहा है. फरार आरोपी का नाम जियान हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

