Nalasopara Gangrape Case: मुंबई से सटे नालासोपारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
नालासोपारा पुलिस ने एक 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर गैंगरेप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अनीस शेख हैं. वह पीड़िता से दुष्कर्म के बाद से ही फरार था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को धरदबोचा हैं.
Nalasopara Gangrape Case: मुंबई से सटे नालासोपारा पुलिस ने एक 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर गैंगरेप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अनीस शेख हैं. वह पीड़िता से दुष्कर्म के बाद से ही गिरफ्तारी की डर से फरार था. लेकिन पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को उसे धरदबोचा हैं.
वहीं दूसरे आरोपी जियान जो बच्ची से घिनौनी हरकत में शामिल था, वह अभी भी फरार चल रहा है. जिसकी पुलिस को तलाश हैं. जियान पर आरोप है कि उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो रिकॉर्डिं करने के साथ ही उसके साथ बलात्कार किया. यह भी पढ़े: Mumbai Gangrape Case: मुंबई से सटे ठाणे में नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने पुलिस वाला बनकर किया गैंगरेप, FIR दर्ज
गैंगरेप मामले में आरोपी गिरफ्तार:
Palghar, Maharashtra | A man Anees Shaikh arrested for allegedly raping a 16-year-old girl in the Nalasopara area. Search is underway for the second accused, Jian, who video-recorded the incident and raped her. A case has been registered against both the accused under relevant…
— ANI (@ANI) September 24, 2024
पॉस्को एक्ट के तहत हुई कार्रवाई:
मामले में नालासोपारा की अचोले पुलिस स्टेशन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले में केस दर्ज करने के बाद दोनों की तलाश थी. फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. दूसरे आरोपी को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

