कोटा: सांगोद नगरपालिका के चेयरमेन ने गाय का शव ले जा रहे दलित से की मारपीट, केस हुआ दर्ज

सांगोद नगरपालिका चेयरमेन देवकीनंदन राठोड का एक दलित को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते है कि सांगोद नगरपालिका के चेयरमेन किस तरह अपनी कुर्सी का धौंस एक गरीब पर जमा रहे हैं और बड़ी ही बेरहमी से उसकी पीटाई कर रहे हैं.

सफाई कर्मचारी कोम पीटते हुए सांगोद नगरपालिका चेयरमेन, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

कोटा: सांगोद नगरपालिका चेयरमेन देवकीनंदन राठोड का एक दलित को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि सांगोद नगरपालिका के चेयरमेन किस तरह अपनी कुर्सी का धौंस एक गरीब पर जमा रहे हैं और बड़ी ही बेरहमी से उसकी पीटाई कर रहे हैं. गरीब सफाई कर्मचारी को पीटना और उसके साथ गाली गलौज करना देवकीनंदन को बहुत महंगा पड़ गया. उनके खिलाफ सांगोद थाने में एसीएसटी एक्ट और मारपीट करने और अभद्रता करने का मामला दर्ज हो गया है. इस घटना के बाद से वाल्मीकि समाज बहुत भड़का हुआ है. दलित समाज के लोग देवकीनंदन राठोड से लगातार माफी की मांग कर रहे हैं.

पीड़ित राजकुमार वाल्मीकि जब मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटकर ले जा रहा था, तो ये देखकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना चेयरमेन देवकीनंदन राठोड को दे दी. चेयरमेन तुरंत वहां पहुंचे और राजकुमार वाल्मीकि के साथ गाली गलौज और उन्हें बेल्ट से मारने लगे. वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और शेयर कर दिया. कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद इस मुद्दे पर जमकर हंगामा छिड़ गया.

देखें वायरल वीडियो:

यह भी पढ़ें: राजस्थान में लड़की से छेड़छाड़ करने को लेकर दलित लड़के की पिटाई

वाल्मीकि समाज के लोगों ने चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाना परिसर में हंगामा कर दिया. समाज के लोगों ने राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग है और पुलिस ने भी इस मामले पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. इस मामले पर सफाई कर्मचारी राजकुमार वाल्मीकि का कहना है कि वो गाय की लाश को बांधकर ले जा रहा था, इतने में नगरपालिका चेयरमेन आ गए और मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश