News

VIDEO: मुज़फ्फरनगर में अजीब घटना! हनीमून से जब वापस लौटी पत्नी तो ससुराल के लोगों ने नहीं दी घर में एंट्री, नवविवाहिता ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर के ए टू जेड कॉलनी में एक बड़ी अजीब घटना सामने आई है. शादी के बाद नवविवाहिता हनीमून के लिए इंडोनेशिया के बाली घुमने गई. इसके बाद जब मायके से महिला अपने ससुराल पहुंची तो उसे घर में एंट्री नहीं दी गई.

VIDEO: मुज़फ्फरनगर में अजीब घटना! हनीमून से जब वापस लौटी पत्नी तो ससुराल के लोगों ने नहीं दी घर में एंट्री, नवविवाहिता ने शुरू किया धरना प्रदर्शन
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: मुज़फ्फरनगर के ए टू जेड कॉलनी में एक बड़ी अजीब घटना सामने आई है. जहांपर पिछले महीने ही शादी हुई. इसके बाद नवविवाहिता हनीमून के लिए इंडोनेशिया के बाली घुमने गई. इसके बाद जब मायके से महिला अपने ससुराल पहुंची तो उसे घर में एंट्री नहीं दी गई. जिसके कारण इस नवविवाहिता को घर के सामने धरने पर बैठना पड़ा.

इस घटना के बाद इस नवविवाहिता की और उसके ससुराल के लोगों की पुरे शहर में चर्चा हो रही है. जानकारी के मुताबिक़ बुढ़ाना की रहनेवाली शालिनी शंकर की शादी पिछले महीने हुई थी. शादी के बाद पति पत्नी दोनों इंडोनेशिया घुमने गए थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:UP Shocker: अंबेडकरनगर में 5 लाख रुपये दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला, वीडियो आया सामने

नवविवाहिता को ससुराल के लोगों ने घर में घुसने से रोका 

पिता से 50 लाख रूपए लाने की मांग की

नवविवाहिता ने बताया की जब घुमने गए थे. तो पति ने कहा की इस शादी में एक से डेढ़ करोड़ रूपए खर्च हो गया है. ये घर तुम्हारा भी है. इसलिए अपने पिता से 50 लाख रूपए मांगकर लाओ. शालिनी  ने कहा की शादी से पहले लड़की का घर मायका होता है और शादी के बाद ससुराल.लेकिन अब कौन सा घर है, ये जानना है. उसने बताया की ससुराल के लोगों ने पुलिस को फोन किया था और पुलिस आई और पूछताछ करके चली गई. शालिनी का कहना है की मुझे वजह जाननी है कि अगर मुझे छोड़ना है तो क्यों छोड़ना है.

घर के सामने टेंट लगाकर बैठी पीड़िता

पीड़िता ने पति पर ये भी आरोप लगाया है की पिता से 50 लाख रूपए मांगकर लाए. पीड़िता ने कहा की जिन लोगों के सामने शादी हुई थी, उन ही लोगों के सामने ये बात भी होगी. पीड़िता का कहना है की शादी के बाद पैसों की मांग की गई.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).