मुंबई शर्मसार! 5 साल से अपनी किशोरी बेटी का कर रहा था यौन शोषण, बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने गया और मामले का हुआ खुलासा
बेटी को ढूंढ़ने में असमर्थ, व्यक्ति ने ताड़देव पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है. शिकायत के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया और किशोरी की तलाश शुरू की गई. तलाशी के दौरान, अपराध शाखा की एक टीम ने लड़की को पश्चिमी रेलवे नेटवर्क के महालक्ष्मी स्टेशन पर पाया.
Mumbai Shocker: पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 46 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी किशोरी बेटी के लापता होने के बाद अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह पिछले पांच सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था और इस दरिंदगी से बचने के लिए वह मुंबई में घर छोड़कर चली गई थी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की अपने पिता की क्रूरता से तंग आकर बुधवार को मध्य मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में घर छोड़कर चली गई थी.
बेटी को ढूंढ़ने में असमर्थ, व्यक्ति ने ताड़देव पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है. शिकायत के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया और किशोरी की तलाश शुरू की गई. तलाशी के दौरान, अपराध शाखा की एक टीम ने लड़की को पश्चिमी रेलवे नेटवर्क के महालक्ष्मी स्टेशन पर पाया. यह भी पढ़े: Mumbai Gangrape Case: मुंबई से सटे ठाणे में नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने पुलिस वाला बनकर किया गैंगरेप, FIR दर्ज
अधिकारी ने बताया कि लड़की को अपराध शाखा कार्यालय ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपने ही पिता द्वारा बार-बार यौन शोषण की चौंकाने वाली कहानी बताई. अधिकारी के मुताबिक किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पिछले पांच साल से उसका यौन शोषण कर रहा था.उसकी शिकायत के आधार पर थाने में बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस निरीक्षक सदानंद येरेकर के नेतृत्व में अपराध शाखा की एक टीम ने लड़की के पिता की तलाश शुरू की, जिसे सात रास्ता सर्किल इलाके में ट्रैक किया गया और बाद में पकड़ लिया गया.
महिला एवं बाल हेल्पलाइन नंबर:
चाइल्डलाइन इंडिया – 1098; महिला हेल्पलाइन – 181; राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन – 112 पुलिस महिला/वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन – 1091/1291; गुमशुदा बच्चे और महिलाएं – 1094.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

