Mumbai Weather Update: मुंबई में सबसे गर्म महीना रहा जनवरी, वीकेंड पर तापमान और बढ़ने की संभावना, IMD का अलर्ट
दिल्ली समेत उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड पड़ी रही है. वहीं सर्द के मौसम में मुंबई में सुबह भले ही मौसम ठंड रहता है. लेकिन मुंबई के मौसम में उतार चढाव देखने को मिल रहा है. मुंबई में जहां सुबह सर्द मौसम रहता है. वहीं दोपहर होते- होते मौसम बदल जा रहा है और गर्मी पड़ने लगती है.
Mumbai Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड पड़ी रही है. वहीं सर्द के मौसम में मुंबई में सुबह भले ही मौसम ठंड रहता है. लेकिन मुंबई के मौसम में उतार चढाव देखने को मिल रहा है. मुंबई में जहां सुबह सर्द मौसम रहता है. वहीं दोपहर होते- होते मौसम बदल जा रहा है और गर्मी पड़ने लगती है. देखा जाये तो नए साल के आगमन से मुंबई में लगातार सामान्य से अधिक तापमान देखने को मिला. जिससे जनवरी 2025 अब तक का सबसे गर्म जनवरी महीना बन रहा. सोमवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. वहीं संभावना जताई जा रही है कि वीकेंड पर तापमान और बढ़ सकता है.
मुंबई में बढ़ सकती है गर्मी: IMD
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 20 जनवरी सोमवार को सांताक्रूज वेधशाला (Santacruz observatory) में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. IMD मुंबई का अनुमान है कि शनिवार, 25 जनवरी तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. यह भी पढ़े: Mumbai Weather and AQI Today: दिल्ली के बाद मुंबई में भी ठंड बढ़ी, तापमान गिरने के बाद शहर में कोहरे की धुंध देखी गई
अगर तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है, तो यह मुंबई में 2016 के बाद से जनवरी का सबसे गर्म दिन होगा. इससे पहले 3 जनवरी को भी मुंबई में 36 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चढ़ा था. मुंबई में जनवरी का अब तक का सबसे अधिक तापमान 16 जनवरी 2006 को दर्ज किया गया था.
19 जनवरी को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
इससे पहले 19 जनवरी को नजर डाले तो सांताक्रूज वेधशाला (Santacruz observatory) में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था, और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था.
कोलाबा वेधशाला में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा
वहीं, कोलाबा वेधशाला (Santacruz observatory में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था, और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था.
आसमान में बादल छाये रह सकते है: IMD
IMD की सांताक्रूज वेधशाला की साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (20 से 26 जनवरी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, और अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अगले दो दिनों तक आसमान आंशिक रूप से बादल और धुंआ-धुंआ रहेगा, और बाद में सप्ताह के अंत तक आसमान साफ़ होने की संभावना है.
हवा में उतार चढ़ाव के चलते बदल रहा है मौसम: IMD निदेशक सुनील कांबले
IMD मुंबई के निदेशक सुनील कांबले ने शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच इस बड़े अंतर के बारे में कहा, "यह उतार-चढ़ाव हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण हो रहे हैं. सुबह के समय उत्तरी हवाओं और दोपहर में पूर्वी हवाओं का असर होता है.
IMD ने लोगों को किया सावधान
इस मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ, विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और श्वास संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें और बाहरी संपर्क से बचें, कांबले ने सलाह दी.
खराब वायु गुणवत्ता के चलते भी मुंबई का मौसम ख़राब हुआ
मौसम के उतार चढ़ाव के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले महीने से कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता से मुंबईवासी परेशान हैं. हालांकि बढ़ी हुई हवाओं के साथ, मुंबई का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी से 'मध्यम' श्रेणी में सुधरा हुआ. सोमवार को मुंबई का AQI 'मध्यम' श्रेणी में रहा, और देवनार में AQI सबसे खराब 266 रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

