Mumbai Offices Update: मुंबई में भारी बारिश के बीच आज ऑफिस खुले रहेंगे या बंद? जानें लेटेस्ट अपडेट

मुंबई में आज भी भारी बारिश का अनुमान है, लेकिन बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने अभी तक ऑफिसों के बंद होने के बारे में कोई आदेश जारी नहीं किया है. इसका मतलब है कि मुंबई के सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस आज खुलने की संभावना है

(Photo Credits Twitter)

Mumbai Offices Update: मुंबई सहित आसपास के जिलों में पिछले चार दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. 20 अगस्त, बुधवार को भी मुंबई में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में सवाल क्या आज मुंबई में सरकारी और प्राइवेट ऑफिस खुले रहेंगे या बंद होंगे? आइए जानें ताजा अपडेट.

क्या आज मुंबई के ऑफिस बंद रहेंगे?

मुंबई में आज भी भारी बारिश का अनुमान है, लेकिन बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने अभी तक ऑफिसों के बंद होने के बारे में कोई आदेश जारी नहीं किया है. इसका मतलब है कि मुंबई के सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस आज खुलने की संभावना है, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए किसी भी वक्त बदलाव हो सकता है.  Maharashtra Rain Update: मुंबई सहित महाराष्ट्र में भारी बारिश से बिगड़े हालत, अब तक 6 लोगों की मौत, 5 लापता, राहत बचाव कार्य जारी

19 अगस्त को ऑफिस थे बंद:

मुंबई में भारी बारिश के चलते मंगलवार, 19 अगस्त को सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद थे. प्राइवेट ऑफिस के कर्मचारियों को काम घर से करने की सलाह दी गई थी ताकि किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सके. BMC की तरफ से यह आदेश मंगलवार को सुबह भारी बारिश शुरू होने के कुछ समय फैसला लिया गया

मंगलवार को सभी स्कूल भी थे बंद

मुंबई में भारी बारिश के चलते मंगलवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेज भी बंद थे. हालांकि मुंबई में स्कूल और कॉलेज आज बंद रखने के बारे में बीएमसी की तरफ से किसी भी तरह की घोषणा नहीं हुई है. लेकिन फेक मैसेज के चलते मुंबई के कुछ स्कूल और कॉलेज  आज बंद हैं.

मुंबई का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान:

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में भारी बारिश का सिलसिला 21 अगस्त तक जारी रहेगा, और इसके बाद भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसका मतलब है कि कल यानी गुरुवार को भी मुंबईवासियों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि मंगलवार को भारी बारिश के दौरान बड़ी संख्या में लोग ट्रेन और बसों में फंस गए थे। हालांकि, प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की कोशिश की।

बीएमसी और मुंबई पुलिस की अपील

मुंबई में जारी भारी बारिश के बीच, बीएमसी और मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम अपडेट्स पर नजर रखें और अगर बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें. साथ ही, उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बरसात के कारण जानमाल की क्षति

मुंबई और महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के कारण अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, 5 से ज्यादा लोग जलजमाव और बाढ़ के कारण लापता हैं. ऐसे में अधिकारियों ने राहत कार्यों को तेज कर दिया है और लोगों से घरों में रहने की अपील की है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\