देश

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो लाइन 7A ने रचा भूमिगत इतिहास, एयरपोर्ट के पास कई महीनों की ड्रिलिंग के बाद बनकर तैयार हुई सुरंग

शहर की एक सुरंग खोदने वाली दिशा नाम की मशीन ने मेट्रो लाइन 7ए के लिए एक प्रमुख भूमिगत सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है. यह सुरंग 1.647 किलोमीटर लंबी है, जो अंधेरी (पूर्व) और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे यानी सीएसएमआईए के बीच चलती है.

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो लाइन 7A ने रचा भूमिगत इतिहास, एयरपोर्ट के पास कई महीनों की ड्रिलिंग के बाद बनकर तैयार हुई सुरंग
(Photo Credits WC)

Mumbai Metro Line 7A: मुंबई का मेट्रो नेटवर्क इस सप्ताह दो बड़ी उपलब्धियों तक पहुंच गया है. मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, शहर की एक सुरंग खोदने वाली दिशा (Disha) नाम की मशीन ने मेट्रो लाइन 7ए के लिए एक प्रमुख भूमिगत सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है. यह सुरंग 1.647 किलोमीटर लंबी है, जो अंधेरी (पूर्व) और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) यानी सीएसएमआईए (CSMIA) के बीच चलती है. यह मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Mumbai Metropolitan Region Development Authority) यानी एमएमआरडीए (MMRDA) द्वारा निर्मित पहली भूमिगत सुरंग है. यह सुरंग 6.35 मीटर चौड़ी है और यह हवाई अड्डे को दहिसर से गुंडावली तक पहले से चल रही रेड लाइन से जोड़ने की योजना का हिस्सा है.

महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि यह एक ‘महत्वपूर्ण मील का पत्थर’ है और शहर में बेहतर यात्रा की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह सफलता आज, 17 अप्रैल को मिली और इसका जश्न एक औपचारिक समारोह के साथ मनाया जाएगा, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे. यह भी पढ़ें: Mumbai Metro 2B Trial Run Video: मुंबई मेट्रो येलो लाइन टूबी का ट्रायल रन शुरू, मानखुर्द और चेंबूर के बीच चली ट्रेनें, देखें वीडियो

एक अन्य महत्वपूर्ण अपडेट में लंबे समय से विलंबित येलो लाइन मेट्रो 2बी में वास्तविक प्रगति देखी गई है. रविवार को डायमंड गार्डन (चेंबूर) और मांडले (मानखुर्द) के बीच 5.4 किलोमीटर के हिस्से को लाइव-चार्ज किया गया, जिसका अर्थ है कि ओवरहेड बिजली के तार अब सक्रिय हैं. पहली ट्रेन का परीक्षण 16 अप्रैल को शुरू हुआ, इसी दिन 172 साल पहले मुंबई में पहली बार ट्रेनें चलनी चलनी शुरू हुई थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).