Mumbai Local Train Updates: इस वीकेंड मुंबई की 300 से अधिक लोकल ट्रेनें होंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर देखें ये शेड्यूल
रेलवे ने जानकारी दी है कि बांद्रा और माहिम स्टेशनों के बीच पुराने पुल नंबर 20 की मरम्मत के कारण 334 लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ ही कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों और शॉर्ट-टर्मिनेटेड सेवाओं पर भी असर पड़ेगा.
Mumbai Local Train Updates: मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों को लेकर इस वीकेंड यात्रियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने जानकारी दी है कि बांद्रा और माहिम स्टेशनों के बीच पुराने पुल नंबर 20 की मरम्मत के कारण 334 लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ ही कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों और शॉर्ट-टर्मिनेटेड सेवाओं पर भी असर पड़ेगा.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बांद्रा में स्थित स्क्रू पाइल फाउंडेशन पर बने अंतिम पुल को हटाने और उसका पुनर्निर्माण करने का काम अब निर्णायक मोड़ पर है. इस पुल का दक्षिणी सिरा (South Abutment) अब पूरी तरह से दोबारा बनाया जा रहा है, जिसकी वजह से महत्त्वपूर्ण ब्लॉक लिया जा रहा है.
Mumbai Metro 3: शीतलादेवी मेट्रो स्टेशन की पहली झलक, मुंबई मेट्रो ने शेयर की तस्वीरें.
कब और कितने समय के लिए होगा ब्लॉक?
पश्चिम रेलवे (WR) द्वारा बताया गया है कि 11 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक, यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार की रातों को यह कार्य किया जाएगा. इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी.
11 अप्रैल (शुक्रवार रात11 बजे से सुबह 8:30 बजे तक अप और डाउन स्लो लाइन और रात 12:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक डाउन फास्ट लाइन पर आवाजाही प्रभावित रहेगी.
इसके अलावा 12 अप्रैल शनिवार रात 11:30 बजे से सुबह 9 बजे तक अप और डाउन स्लो + डाउन फास्ट लाइन और रात 11:30 बजे से सुबह 8 बजे तक अप फास्ट लाइन पर आवाजाही प्रभावित रहेगी. रेलवे का कहना है कि 14 अप्रैल सोमवार सुबह तक सभी सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी.
कितनी ट्रेनें होंगी रद्द?
पश्चिम रेलवे के चीफ पीआरओ वीनीत अभिषेक ने बताया कि कुल 132 अप लाइन और 202 डाउन लाइन की सेवाएं रद्द की जाएंगी, जो मिलाकर 334 ट्रेनें बनती हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि रेलवे ने 110 अतिरिक्त सेवाएं भी चलाने की योजना बनाई है, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिल सके. यानी कि कुल असर लगभग 200 सेवाओं पर ही पड़ेगा.
मुंबईकर इस वीकेंड यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. रेलवे की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या स्टेशन पर सूचना पट्टों से अपडेट लेते रहें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

