Mumbai Lake Water Level Update: महाराष्ट्र में बारिश से झीलों का जलस्तर तेजी से बढ़ा, मुंबई को पानी संकट से राहत की उम्मीद
(Photo Credits WC)

Mumbai Lake Water Level Update:  महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते से तेज़ बारिश जारी है, जिससे मुंबई में जलापूर्ति करने वाली झीलों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. जिससे मुंबई में जलापूर्ति करने वाली झीलों का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ा हैं. मुंबई में जलापूर्ति करने वाली झीलों का जलस्तर 23 जून को जहां 28% था, वहीं एक दिन में तेज बारिश के चलते यह बढ़कर 32.89% तक पहुंच गया है. जलस्तर में आई इस तेजी से बीएमसी और नागरिकों को बड़ी राहत की उम्मीद है.

मुंबई में पानी का संकट ख़त्म!

अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो अनुमान है कि एक सप्ताह में झीलों का जलस्तर 50% तक पहुंच सकता है, जिससे आगामी महीनों के लिए जल संकट टल सकता है.  Mumbai Lake Water Level: गुड न्यूज, महाराष्ट्र में बारिश से मुंबई की सातों झीलों का जलस्तर 13.19% तक पहुंचा, पानी संकट से राहत की उम्मीद

मुंबई को जलापूर्ति करने वाली 7 प्रमुख झीलें:

  1. तुलसी
  2. विहार
  3. मॉडक सागर
  4. तानसा
  5. अपर वैतरणा
  6. मध्य वैतरणा
  7. भातसा

बीएमसी की अपील:

बीएमसी ने नागरिकों से अब भी पानी के संयमित उपयोग की अपील की है. पिछले वर्ष मानसून के देर से आगमन के कारण 10-15% पानी की कटौती करनी पड़ी थी. लेकिन इस साल मानसून समय पर दस्तक देने और झीलों वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से हालात बेहतर नजर आ रहे हैं.

यदि बारिश की यही रफ्तार बनी रही, तो मुंबईवासियों को इस साल पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा.