मुंबई: कमला मिल में फिर लगी आग
आपको याद दिला दें कि 29 दिसम्बर 2017 को भी कमला मिल के एक पब में भीषण आग लगी थी जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी और 55 अन्य घायल हो गए थे
मुंबई के कमला मिल परिसर में शुक्रवार सुबह भी आग लग गई. एक ट्विटर यूजर की माने तो यह आग फैटी बाऊ रेस्टोरेंट के पास लगी है. दमकल विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. वैसे, ट्विटर पर आग बुझने के बारे में भी कहा जा रहा है.
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस आग की जानकारी दी.
Fire broke out at Kamla Mill. The fire brigade and our police staff is on the spot.
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) September 7, 2018
आपको याद दिला दें कि 29 दिसम्बर 2017 को भी कमला मिल के एक पब में भीषण आग लगी थी जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी और 55 अन्य घायल हो गए थे. मृतकों में एक ऐसी युवती भी शामिल थी, जो वहां अपना जन्मदिन मना रही थी.
घायलों को इलाज के लिए केईएम अस्पताल, भाटिया अस्पताल, ऐरोली बर्न्स अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जबकि मामूली रूप से घायल दो लोगों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस मामले में 3 पब मालिकों को गिरफ्तार किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2018 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

